A scattered morning leads to ill health.बिखरी हुई सुबह बीमारी लाती है।
We do the mantra sadhana every morning. You do not need to know the mantras, and you will self correct until you say them right. Just join us.हम रोज़ सुबह मंत्र साधना करते हैं। मंत्र याद होना ज़रूरी नहीं, सुनते-सुनते उच्चारण अपने आप सही हो जाता है। बस साथ जुड़ जाइए।
A recorded session, fifteen minutes before bed. Nothing to write. Nothing to join.एक रिकॉर्डेड सेशन, सोने से पंद्रह मिनट पहले। न कुछ लिखना है, न कहीं जुड़ना है।
One woman in Pune talks about her sleep. She had been doing Bhramari on her own for a long time before she came here. Listen to what she says changed.पुणे की एक महिला अपनी नींद के बारे में बताती हैं। यहाँ आने से बहुत पहले से वे ख़ुद भ्रामरी करती आ रही थीं। सुनिए कि उनके हिसाब से क्या बदला।
The first thirty days are seva. You have to see for yourself first whether this morning and evening practice works for you. After thirty days you decide. That is it. Nothing after that.पहले तीस दिन सेवा हैं। पहले आप ख़ुद देख लीजिए कि सुबह और शाम का यह अभ्यास आपके लिए काम करता है या नहीं। तीस दिन बाद आप तय कीजिए। बस इतना ही। उसके बाद कुछ नहीं।
“It is a new day every day. You keep coming back to yourself every morning.”
We never take your card. Nothing continues on its own. After the free month it is your decision to make.हम आपका कार्ड लेते ही नहीं। कुछ भी अपने आप आगे नहीं बढ़ता। नि:शुल्क महीने के बाद आगे बढ़ना आपका फ़ैसला है।
Then the people around them started noticing.फिर आसपास के लोगों को फ़र्क़ दिखने लगा।
Twelve women in Delhi, Pune, Kolkata, Noida, Bangalore and Raichur recorded these themselves. Nobody wrote their words for them.ये वीडियो बारह महिलाओं ने ख़ुद रिकॉर्ड करके भेजे हैं। दिल्ली, पुणे, कोलकाता, नोएडा, बैंगलोर और रायचूर से। शब्द किसी ने लिखकर नहीं दिए।
His father took him to the Bihar School of Yoga. He took diksha there and has stayed in that tradition since. His guru is Paramahamsa Swami Niranjanananda Saraswati.उनके पिताजी उन्हें बिहार स्कूल ऑफ़ योग ले गए थे। वहीं दीक्षा हुई और तब से वे इसी परंपरा में हैं। उनके गुरु परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती हैं।
He has no degree in yoga and has taken no course. He knows what he knows because he lived at the ashram and sat with the sanyasis there.योग में उनकी कोई डिग्री नहीं है। कोई कोर्स भी नहीं किया है। जो जानते हैं वो इसलिए कि आश्रम में रहे हैं और वहाँ के संन्यासियों के साथ बैठे हैं।
His father, his sister, his wife and both his children have taken diksha in the same tradition. When other families meet, they talk about films or about where they ate. When his family meets, they are not able to talk about anything except yoga.उनके पिताजी, बहन, पत्नी और दोनों बच्चे, सबने इसी परंपरा में दीक्षा ली है। और घरों में लोग मिलते हैं तो फ़िल्मों की बात होती है या खाने की। इनके घर में मिलते हैं तो योग के अलावा कोई बात हो ही नहीं पाती।
He leads the morning himself, every morning of every batch.सुबह का जप वे ख़ुद कराते हैं, हर बैच की हर सुबह।
Twelve of them recorded what changed. Their videos are further up this page.इनमें से बारह ने रिकॉर्ड करके बताया कि क्या बदला। उनके वीडियो इसी पेज पर ऊपर हैं।
The recording goes to the WhatsApp group the moment the live session ends. Many women chant with it later in the day, when the house is quiet. Nothing is lost and nothing starts over.लाइव सत्र ख़त्म होते ही रिकॉर्डिंग व्हाट्सएप ग्रुप में आ जाती है। कई महिलाएँ दिन में बाद में, जब घर शांत होता है, उसी के साथ जप करती हैं। कुछ छूटता नहीं, और कुछ दोबारा शुरू नहीं होता।
Yes. A whisper is chanting. Saying it inside your mind is chanting.हाँ। फुसफुसाकर बोलना भी जप है। मन ही मन बोलना भी जप है।
They come together as one program. Most women find the night one easier to keep first.दोनों एक ही कार्यक्रम में साथ आते हैं। ज़्यादातर महिलाओं को रात वाला पहले निभाना आसान लगता है।
These are Vedic mantras, chanted as sound, for the body and the mind. Women of many faiths sit in this circle.ये वैदिक मंत्र हैं, ध्वनि के रूप में जपे जाते हैं, शरीर और मन के लिए। इस मंडली में कई धर्मों की महिलाएँ बैठती हैं।
In the group, any day. Arjun answers them together on Friday.ग्रुप में, किसी भी दिन। शुक्रवार को अर्जुन सबके जवाब एक साथ देते हैं।
Send your name anyway. You will be placed in the next batch, and you can begin the night practice before it starts.फिर भी अपना नाम भेजिए। आपको अगले बैच में रखा जाएगा, और उससे पहले आप रात का अभ्यास शुरू कर सकती हैं।
These are for women already inside the practice. Some run in seasons, so ask when you are ready.ये उन महिलाओं के लिए हैं जो अभ्यास में आ चुकी हैं। कुछ मौसम के हिसाब से चलते हैं, तो तैयार होने पर पूछिए।
Your name, your WhatsApp number, your city. That is all. We come to you.आपका नाम, आपका व्हाट्सएप नंबर, आपका शहर। बस इतना। आगे हम आएँगे।